हथबंद पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू और बांस का डंडा किया जब्त
हथबंद। पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक व्यक्ति को गंदी-गंदी गालियां देते हुए चाकू और बांस के डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित के सिर और गले पर वार किए। घटना की सूचना मिलते ही हथबंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और बांस का डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। विवाद के दौरान आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज की और चाकू व बांस के डंडे से उसके सिर तथा गले पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ये आरोपी गिरफ्तार:
अरुण महिलांग (23) पिता लच्छन महिलांग, निवासी ग्राम नवापारा, थाना हथबंद।
राजू बघेल (28) पिता मंगलू बघेल, निवासी ग्राम चंगोरी, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।








