🔸आरोपी से लूट के रकम एवं घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त
🔸आरोपी के विरुद्ध पूर्व में दर्ज हैं कई अपराध
राजनांदगांव।प्रार्थी द्वारा आज दिनांक को चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि चिखली चौकी क्षेत्र का आदतन गुंडा बदमाश सूरज वाहने कल दिनांक 24/04/26 को रात्रि में अपने साथी के साथ प्रार्थी के मोबाईल दुकान में आकर गाली गलौज कर चाकू दिखाकर अपने साथी के साथ प्रार्थी की जेब 3000 रूपये एवं दुकान के गल्ले से रूपये.को लूटकर प्रार्थी के साथी द्वारा बीच बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट करने की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी चिखली में अपराध धारा – 311, 296,115 (2), 351(2) 3(5) BNS 25, 27 आर्म्स.एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया ,
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में पुलिस चौकी चिखली द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पता तलाश कर आरोपी को दीनदयाल कालोनी से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी के साथ अपराध सदर धारा का अपराध करना स्वीकार करने एवं लूट के रकम को अपने साथी के साथ बटवारा कर खर्च करना बताने तथा 1000 रु. रखना बताने पर लूट के रकम और घटना में प्रयुक्त चाकू को आरोपी सूरज वाहने से जप्त कर विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया और माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार जेल दाखिल किया गया, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में कई मामले लुट, मारपीट , आर्म्स एक्ट के है दर्ज ,फरार अन्य आरोपी की पता तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी – सूरज वाहने पिता एधन वाहने उम्र – 29 वर्ष पता – शासकीय प्रेस के पीछे वार्ड न.06 चिखली राजनांदगांव (छ. ग़.)
जप्त – 1. 1000 रु.
2. घटना में प्रयुक्त चाकू
सराहनीय भूमिका – चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, सउनि – शत्रुहन टंडन, प्र. आर. अरुण नेताम , आर. आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, गोपाल पैंकरा, टीकाराम ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही।





