बालोद: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण का सामूहिक श्रवण आज भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बालोद द्वारा मूडखुसरा बूथ क्रमांक 56 में किया गया।
इस अवसर पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बालोद के सह-प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री पवन मिश्रा जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हितेश कुमार डोंगरे जी, श्री सुरेश जायसवाल जी, जिला संयोजक श्री कल्याण सोनवानी जी, श्री पिलाराम देशमुख जी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री खिलेश्वर साहू जी, जिला संवाद प्रभारी श्री राजू चिकवा जी सहित प्रकोष्ठ के अन्य जिला पदाधिकारी, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों को सुना गया एवं उनके द्वारा बताए गए राष्ट्रहित के विषयों पर चर्चा कर जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।





