प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से ज्योति मिरी को मिली 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

भाटापारा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती महिलाओं और माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने में सहायक साबित हो रही है। योजना के तहत ग्राम खोखली की हितग्राही ज्योति मिरी को दो किश्तों में कुल 5,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई है। इस राशि से उन्हें गर्भावस्था के दौरान पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की जाती है।

ज्योति मिरी को मिली आर्थिक सहायता से मातृ स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मदद मिल रही है। यह योजना माताओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक देखभाल और पोषण संबंधी जरूरतों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Hot Topics

Related Articles