राजकुमार अग्रवाल , बसना। विकासखंड बसना के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। विद्यालय में आयोजित बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों की सुविधाओं, विद्यालय की व्यवस्थाओं तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित अभिभावकों एवं समिति के सदस्यों ने विद्यालय के बेहतर संचालन और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर अभ्यास भोई तथा उपाध्यक्ष पद पर कुंजराम यादव को सर्वसम्मति से चुना गया। दोनों पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताते हुए विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभ्यास भोई एवं उपाध्यक्ष कुंजराम यादव ने कहा कि शाला प्रबंधन समिति का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। समिति विद्यालय की आवश्यकताओं को समझते हुए विद्यार्थियों के हित में हरसंभव सहयोग करेगी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक विजय कुमार धृतलहरे शिक्षक- शंभूसिंह परेश्वर एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक का समापन विद्यालय के सर्वांगीण विकास एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।






