एसपी गौरव राय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी किया स्थानांतरण आदेश, तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना
बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से इकाई में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से अस्थायी स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के तहत कुल 9 पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है।
स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक परिवेश तिवारी को थाना प्रभारी पलारी से थाना प्रभारी सिमगा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्र.आर. 217 प्रदीप शुक्ला का थाना सिमगा से थाना हथबंद स्थानांतरण किया गया है।
इसी क्रम में आरक्षक 723 सूरज राजपूत को थाना सिमगा से साइबर थाना बलौदाबाजार, आरक्षक 157 अभिनव चौबे को थाना सिमगा से थाना सिटी कोतवाली तथा आरक्षक 722 अकरम मोहम्मद को थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार से थाना सिमगा भेजा गया है।
इसके अलावा आरक्षक 718 चंद्रिका प्रसाद वर्मा को थाना सुहेला से थाना कसडोल तथा आरक्षक 414 कुबेर वर्मा को थाना कसडोल से थाना सुहेला पदस्थ किया गया है।
यातायात विभाग में भी बदलाव किया गया है। आरक्षक 610 रूपेश चंद्रवंशी को यातायात भाटापारा से यातायात सिमगा तथा आरक्षक 939 सुरेश चंद गुप्ता को हाईवे पेट्रोलिंग सिमगा से यातायात भाटापारा स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां संभाली जाएंगी।








