बलौदाबाजार। शहर के दशहरा मैदान रोड स्थित ‘एवन डेली नीड्स’ दुकान में सोमवार रात दो अज्ञात नकाबपोश चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान के गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए हैं। चोरी की यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।रेकी कर अंधेरे का उठाया फायदासामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों नकाबपोश चोरों ने दुकान के आसपास के इलाके का मुआयना (रेकी) किया। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर उन्होंने दुकान पर धावा बोल दिया। चोरी के दौरान एक आरोपी बाहर खड़े होकर नजर बनाए हुए था, जबकि दूसरा आरोपी दुकान के भीतर दाखिल हुआ।शातिर चोर ने काटा सीसीटीवी का तारदुकान के अंदर घुसे चोर ने अपनी पहचान छुपाने के लिए सबसे पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया। इसके बाद उसने दूसरे कैमरे का रुख घुमाकर दूसरी तरफ कर दिया। हालांकि, चोरों की यह चालाकी पूरी तरह काम नहीं आई और दुकान के बाहर लगे अन्य कैमरे में उनकी करतूत रिकॉर्ड हो गई।सुबह खुला मिला शटर, पुलिस जांच में जुटीघटना का खुलासा आज सुबह तब हुआ जब दुकान संचालक अभिषेक केसरवानी रोजाना की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का शटर पहले से खुला देख उन्हें चोरी का शक हुआ। संचालक ने तुरंत कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार गल्ले से करीब 10,000 रुपये गायब हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात नकाबपोश चोरों की तलाश में जुट गई है।
बलौदाबाजार: एवन डेली नीड्स में शटर तोड़कर ₹10 हजार की चोरी, सीसीटीवी कैमरे का तार काटकर वारदात को दिया अंजाम








