बारिश में क्षतिग्रस्त हुआ सेमरिया ब-मटिया रोड का पुल

भाटापारा ,ग्राम सेमरिया ब से मटिया जाने के पुल की सड़क तेज पानी के बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। दिन के उजाले में बचते हुए सड़क पार हो जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती हैं। सेमरिया निवासियों ने बताया कि पिछले कई महीने से इसमें कोई सुधार कार्य नहीं हो पाया है, जबकि इसी रास्ते से बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल, किसान सब्जी मंडी, मजदूर रोजगार के लिए, यदुवंशी दूध लेकर देर रात तक शहर भाटापारा आते जाते हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने तत्काल सुधार की मांग की है। वही युवा काग्रेस नेता राजा तिवारी ने वीडियो भी साझा किया है और शासन प्रशासन से माँग किया है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पुल निर्माण का कार्य शुरू करें।

 

Hot Topics

Related Articles