बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का बढ़ा मान: 11 जांबाज पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित

बलौदाबाजार-भाटापारा ● स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का बढ़ा मान: 11 जांबाज पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित!*

● *मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा पंडित चक्रपाणि स्कूल मैदान बलौदाबाजार में प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र!*

● *पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के नेतृत्व में उत्कृष्ट विवेचना, जनसेवा, शांति-सुरक्षा व तकनीकी दक्षता के लिए मिला सम्मान!*

● *अंन्तरराज्यीय अपराधियों की धरपकड़, साइबर सर्विलांस, सुगम यातायात एवं अपराध अनुसंधान में मिसाल पेश करने वाले वीरों की हुई सराहना!*

 

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि शुक्ल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस के लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण व परेड की सलामी के पश्चात जिले में निष्ठापूर्वक, साहसिक एवं उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस के 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, जन-सुरक्षा, साइबर तकनीकी अनुसंधान और यातायात प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है।

 

सम्मानित होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके उत्कृष्ट कार्यों का विवरण:

1. निरीक्षक हेमंत पटेल थाना भाटापारा ग्रामीण- (लूटमार करने वाले खतरनाक एवं अंतरराज्यीय अपराधियों की गिरफ्तारी में साहसिक एवं उल्लेखनीय प्रदर्शन।)

2. सहायक उप निरीक्षक मेघनाथ बंजारे रक्षित केंद्र (बेहतर एवं उत्कृष्ट कार्य प्रबंधन।)

3. प्रधान आरक्षक 31 राजेश चंद्राकर थाना पलारी (उत्कृष्ट एवं प्रभावी अपराध विवेचना।)

4. आरक्षक 406 राजकुमार ध्रुव थाना कसडोल (सौंपे गए कार्यों को पूरी तत्परता से पूर्ण कर तत्काल उसका निराकरण करने का प्रशंसनीय कार्य।)

5. आरक्षक क्र. 879 विनय पटेल जिला विशेष शाखा (प्रभावी आसूचना (Intelligence) संकलन कार्य।)

6. आरक्षक 401 त्रिलोकी नाथ वर्मा थाना भाटापारा ग्रामीण (स्थायी वारंट तामील करने में उत्कृष्ट दक्षता का प्रदर्शन।)

7. आरक्षक 768 राजकुमार ध्रुव पुलिस कार्यालय (SP Office) (बेहतर एवं उत्कृष्ट कार्य प्रबंधन।)

8. आरक्षक 854 शंकर पैकरा थाना लवन (CCTNS प्रणाली में निरंतर प्रभावी कार्य।)

9. आरक्षक 832 गुमान जायसवाल थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार (उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय अनुशासन का प्रदर्शन।)

10. आरक्षक 279 मोहन मेश्राम साइबर सेल (अपराधियों की पहचान एवं उनकी धरपकड़ में प्रभावी तकनीकी कार्य।)

11. आरक्षक 335 देवेन्द्र पुरैना यातायात बलौदाबाजार (यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन में उत्कृष्ट दक्षता का प्रदर्शन।)

 

पुलिस अधीक्षक का संदेश:- इस विशेष उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) ने सम्मानित होने वाले सभी 11 अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि “यह सम्मान बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की पूरी टीम की कड़ी मेहनत, समर्पण और जनसेवा के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर प्राप्त यह सम्मान हमारे बाकी बल को भी नागरिकों की सुरक्षा और न्याय प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित करेगा।”

Hot Topics

Related Articles