भाटापारा(दतरेंगी): शहीद संतोष ध्रुव शासकीय उमा विद्यालय दतरेंगी80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास सहित आयोजित किया गया। *ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देश में सद्भावना सौहार्द एकता और भाईचारे की प्रार्थना की। देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्र दिवस की बधाई दी। देश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व समर्पण के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि आजादी हमने बहुत कुर्बानियों से देकर हासिल कर ली है। हम सब का कर्तव्य है कि इसकी रक्षा करें।*कक्षा आठवीं, दसवीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं नगद राशि से एवं *NEET 2026 परीक्षा क्वालीफाई करने पर विद्यालय की पूर्व छात्रा कु. तानिया ध्रुव को सम्मानित किया गया।*
विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत दतरेंगी सरपंच व पंचगण, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सदस्यगण, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन विद्यालय के समस्त शिक्षक व स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।
शहीद संतोष ध्रुव शासकीय उमा विद्यालय दतरेंगी में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह














