बलौदाबाजार में 25 नवंबर को रोजगार मेला, 220 पदों पर होगी भर्ती; 10वीं पास से ग्रेजुएट तक युवाओं को मौका

बलौदाबाजार।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अवसर मिलने जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 25 नवंबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल 220 पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास से लेकर स्नातक तक रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को पद और कंपनी के अनुसार 9 हजार से 45 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है।

  •  सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा मेला

जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार रोजगार मेला 25 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, बलौदाबाजार में आयोजित होगा। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य है।

  •  मार्केटिंग के 100 पदों पर सबसे ज्यादा भर्ती

रोजगार मेले में इंडिया हेल्प पॉइंट रायपुर द्वारा मार्केटिंग के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 60 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 9 हजार से 45 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। कार्यक्षेत्र रायपुर रहेगा।

वहीं अरोहन फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कस्टमर सर्विस के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 12वीं पास से उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थी पात्र होंगे। आयु सीमा 21 से 33 वर्ष और वेतन 15 हजार से 22,500 रुपये निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को रायपुर, कोंडागांव, कांकेर और धमतरी में काम करने का अवसर मिलेगा।

  •  मशीन ऑपरेटर, हेल्पर और कंप्यूटर ऑपरेटर की भी भर्ती

जिनकुश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा मशीन वर्क के 13, कंप्यूटर ऑपरेटर के 2 और हेल्पर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं पास से उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष और वेतन 10 हजार से 12 हजार रुपये तक निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा विश्व भारती ऑटोमोबाइल बलौदाबाजार में सेल्स के 5 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 12वीं पास और 18 से 30 वर्ष आयु के अभ्यर्थी पात्र होंगे। वेतन 10 हजार से 20 हजार रुपये तक रहेगा। कार्यक्षेत्र पलारी होगा।

  •  सेल्स एग्जीक्यूटिव और कलेक्शन ऑफिसर के पद भी शामिल

स्काई ऑटोमोबाइल रायपुर द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए स्नातक योग्यता, 20 से 40 वर्ष आयु और शून्य से पांच वर्ष तक का अनुभव निर्धारित किया गया है। वेतन 12 हजार से 20 हजार रुपये तक मिलेगा।

इनफिनिटी सर्विसेज रायपुर द्वारा कलेक्शन ऑफिसर के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आयु सीमा 21 से 30 वर्ष और वेतन 10 हजार से 15 हजार रुपये निर्धारित है।

वहीं एलेक्सर कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा वायरमैन के 20 और सेल्स एग्जीक्यूटिव के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 12वीं पास और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। आयु सीमा 20 से 30 वर्ष और वेतन 12 हजार से 16 हजार रुपये तक पद के अनुसार निर्धारित किया गया है।

  • रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ये दस्तावेज जरूरी

जिला रोजगार कार्यालय के मुताबिक रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप या आधिकारिक वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से अपना पंजीयन और रोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे:

– शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाण पत्रों की छायाप्रति

– रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र

– जाति प्रमाण पत्र

– निवास प्रमाण पत्र

– आधार कार्ड

– दो पासपोर्ट साइज फोटो

  •  यहां से प्राप्त करें अधिक जानकारी

रोजगार मेले से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, बलौदाबाजार में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष नंबर 07727-299443पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

जिले के ऐसे युवा जो निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।

 

Hot Topics

Related Articles