बस्तर में भारी बारिश से हालात बिगड़े, आवागमन हुआ प्रभावित

जगदलपुर: बस्तर में बुधवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। 25 सितंबर को जिले के सभी शासकीय, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड के कारण किरंदुल-विशाखापट्टनम रूट की दो ट्रेनें और खराब मौसम के चलते जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट रद्द कर दी गई है। बारिश के कारण कई सड़कें, पुलिया और रपट जलमग्न हैं। जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर केशलूर के पास पानी भरने से आवागमन बंद है।इन्जरम की मुख्य पुलिया बंद होने से हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं, गंगा मुंडा और श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड समेत कई निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में नालियों का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। धरमपुरा इलाके में भी सड़क पर पानी भर गया है। केशलूर और मारेंगा के बीच बाहर नाला उफान पर है और सड़क जलमग्न हो गई है। जबकि, सुकमा और बीजापुर जिले के कई गांव टापू में बदल गए हैं। सुकमा पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से सुरक्षा को देखते हुए 5 मार्गों पर फिलहाल आवागमन से बचने की अपील की है। जबकि कोंटा में शबरी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में प्रशासन ने हाई अलर्ट एडवाइजरी जारी की है।

 

 

Hot Topics

Related Articles