दल्लीराजहरा/चिखलाकसा :- भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार डोंगरे को बीती रात को 10:45 बजे बारसाटोला में हुई आगजनी की घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही आज 14 जून 2026 को वे भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट जिला बालोद के जिला सोशल मीडिया प्रभारी खिलेश्वर साहू एवं भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट जिला बालोद के जिला सह-सोशल मीडिया प्रभारी गोविन्द शर्मा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहाँ पीड़ित परिवार के सदस्य श्री के.टी. विमल कुमार से भेंट कर घटना की पूरी जानकारी ली गई। श्री विमल कुमार ने बताया कि आगजनी की यह घटना 5 जून 2026 को प्रातः 5:00 बजे हुई थी, जिसमें दुकान के सामने का लकड़ी का पठुआ व त्रिपाल सामान जलकर खाक हो गया। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार डोंगरे ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दल्लीराजहरा तहसीलदार श्री देवेन्द्र नेताम साहब से दूरभाष पर संपर्क कर पीड़ित परिवार को शासन के नियमानुसार तत्काल आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है। डोंगरे ने कहा कि भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ हमेशा गरीब एवं जरूरतमंदों के साथ खड़ी है।






