बिटकुली प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ उद्घाटन, खिलाड़ियों और ग्रामवासियों में दिखा उत्साह

बिटकुली। ग्राम बिटकुली में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिटकुली प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-2 का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मीनारायण शर्मा, निपानिया मंडल उपाध्यक्ष, विनोद देवांगन, सरपंच ग्राम पंचायत बिटकुली एवं युवा मोर्चा निपानिया मंडल उपाध्यक्ष, तथा दुकालु ध्रुव, जनपद सदस्य सभापति प्रतिनिधि शामिल हुए।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेलकूद युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बिटकुली प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के उपसरपंच, पंचगण, समस्त खिलाड़ी बंधु एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

बिटकुली प्रीमियर लीग सीजन-2 के आयोजन से गांव में खेलमय वातावरण बना हुआ है और प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह है।

Hot Topics

Related Articles