बीजेपी ने पांच राज्यों में सोशल मीडिया प्रभारियों और सदस्यों की नियुक्तियां की

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पांच राज्यों में सोशल मीडिया प्रभारियों और सदस्यों की नियुक्तियां की है। इन नियुक्तियों में छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ के मितुल कोठारी को उत्तरप्रदेश में सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं सोमेश पांडे को उत्तराखंड में जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों को आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी के सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Hot Topics

Related Articles