बुआ को गाली दी तो छेनी से मारकर कर दी हत्या ,हत्या के 24 घंटे के अंदर दो आरोपियो को लखनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल 

जियाउल खान ,लखनपुर सरगुजा ।सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजपुरीकला में शराब पीने के दौरान बुआ को गाली देने के विवाद में पड़ोसी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के रिमांड प्रतिवेदन के अनुसार, शराब के नशे में बुआ को गाली देने से मना करने पर दो भाइयों ने कथित तौर पर अपने ही पड़ोसी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की है।

*शराब पीने के दौरान शुरू हुआ विवाद*

पुलिस के रिमांड प्रतिवेदन में उल्लेखित जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 की शाम मृतक अंगद राम चौधरी आरोपी धर्मेंद्र चौधरी के घर में धर्मेंद्र चौधरी और मुकेश चौधरी के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत अंगद चौधरी के द्वारा धर्मेंद्र की बुआ श्याम बाई को गाली-गलौज की जाने लगी। मृतक अंगद राम द्वारा किए जा रहे गाली गलौज का विरोध करते हुए दोनों को ऐसा करने से मना किया तथा उसे घर छोड़ने चले गए।जहां घर से मृतक आरोपियों के बुआ को गाली गलौज करता रहा।जिसके बाद यह बात दोनों भाइयों को नागवार गुजरा जिसके बाद

विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान मुकेश चौधरी ने घर में रखी लोहे की छैनी उठाकर अंगद राम के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बहने लगा। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से चले गए।इस दौरान आरोपियों को मृतक को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वह असफल रहा।

*सुबह मिली खून से लथपथ लाश*

3 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे गांव के रोशन चौधरी ने परिजनों को सूचना दी कि अंगद राम घर के बाहर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। उसके सिर में गंभीर चोट थी और कपड़े खून से सने हुए थे। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की आशंका के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

*पूछताछ में सामने आई विवाद की कहानी*

विवेचना के दौरान संदेही मुकेश चौधरी और धर्मेंद्र चौधरी से अलग-अलग पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की छैनी भी जप्त किया है ।आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

*4 नवंबर को दोनों आरोपी गिरफ्तार*

लखनपुर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को 4 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:40 बजे मुकेश चौधरी (23 वर्ष), पिता श्याम लाल चौधरी तथा 1:50 बजे धर्मेंद्र चौधरी (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय चंदन राम चौधरी को गिरफ्तार किया जहां आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरी बात सामने आई।दोनों आरोपी ग्राम रजपुरीकला, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों का स्वास्थ्य परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में कराने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Hot Topics

Related Articles