ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अंबागढ़ चौकी के तत्वाधान में भारतीय लोकतंत्र के लिए “काला दिवस” के अवसर पर आज होगा विरोध प्रदर्शन

कमल कुमार मेश्राम,अ.चौकी।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अंबागढ़ चौकी के तत्वाधान में भारतीय लोकतंत्र के लिए “काला दिवस” के अवसर पर  आज विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं खुज्जी विधायक मान. श्री भोलाराम साहू जी एवं मोहला मानपुर विधायक मान. श्री इन्द्रशाह मंडावी जी, जिलाध्यक्ष मान श्री सुरजीत सिंह जी के नेतृत्व में भारतीय लोकतंत्र की रक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान में 9 अक्टूबर 2026 को बस स्टैंड अंबागढ़ चौकी  में “काला दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अंबागढ़ चौकी द्वारा केंद्र सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों एवं विपक्ष के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ किए जा रहे कथित दुर्व्यवहार के विरोध में व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

 

 

 

 

 

Hot Topics

Related Articles