दल्लीराजहरा:- भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं राजनांदगांव जिला प्रभारी श्री हितेश कुमार डोंगरे तथा जिला बालोद के सोशल मीडिया प्रभारी श्री खिलेश्वर साहू ने 1 मई 2026 को रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री संजू नारायण सिंह ठाकुर जी से सौजन्य भेंट की। श्री हितेश कुमार डोंगरे ने बताया कि नवनिर्वाचित प्रदेश संयोजक आदरणीय श्री संजू नारायण सिंह ठाकुर जी से शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। साथ ही उन्हें राजनांदगांव जिले के प्रभारी का दायित्व सौंपने पर प्रदेश संयोजक का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला बालोद के सोशल मीडिया प्रभारी श्री खिलेश्वर साहू ने भी प्रदेश संयोजक ठाकुर जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्री संजू नारायण सिंह ठाकुर जी ने बालोद जिले में प्रकोष्ठ द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी ली। श्री खिलेश्वर साहू ने अवगत कराया कि आने वाले दिनों में बालोद जिले में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यक्रमों को और अधिक गति एवं सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा, जिससे संगठन का विस्तार एवं आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुँच सके।





