भाजपा संगठन में सतिश सत्यनारायण ध्रुव को अहम जिम्मेदारी, पिथौरा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नियुक्त

*वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल ने गमछा पहनाकर की दायित्व की घोषणा; मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी*

राजकुमार अग्रवाल

*पिथौरा*। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में पिथौरा मंडल के अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नया नेतृत्व मिला है। सतिश सत्यनारायण ध्रुव को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मंडल पिथौरा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल ने गमछा पहनाकर उन्हें नए दायित्व की घोषणा की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, भाजपा मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीतराम सूर्या एवं नरेश सिंघल, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, एल्डरमैन विक्की सलूजा, विधायक प्रतिनिधि पुष्पराज एवं वेद प्रकाश गोयल, वरिष्ठ पार्षद मन्नूलाल ठाकुर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला स्तर पर भाजपा की मुख्य संगठनात्मक इकाई का नेतृत्व जिला अध्यक्ष एतराम साहू कर रहे हैं, वहीं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष धरम सिंह दिवान हैं।

*संगठनात्मक प्रशिक्षण और अनुभव के साथ नई जिम्मेदारी*

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सतिश सत्यनारायण ध्रुव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय वर्ष प्रशिक्षित हैं। संगठनात्मक प्रशिक्षण की पृष्ठभूमि के साथ उन्हें अब भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की मंडल इकाई का दायित्व सौंपा गया है। उनके समक्ष संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने, जनजातीय समाज के मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने तथा समाज और संगठन के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने की जिम्मेदारी होगी।

*आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और विकास से जुड़ी अहम जिम्मेदारी*

आदिवासी समाज देश की सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जल, जंगल और जमीन से जुड़े सरोकारों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, संवैधानिक अधिकारों और नई पीढ़ी के बेहतर भविष्य जैसे विषय जनजातीय समाज के विकास की आधारशिला हैं।

ऐसे में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की भूमिका केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रह जाती, बल्कि समाज की आवाज, समस्याओं, अपेक्षाओं और अधिकारों को जिम्मेदारी के साथ उचित मंच तक पहुंचाना भी उसका महत्वपूर्ण दायित्व है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास के अवसर पहुंचाना और जनजातीय संस्कृति एवं पहचान का सम्मान बनाए रखना भी इस जिम्मेदारी का अहम पक्ष है।

पिथौरा मंडल में मिली इस नई जिम्मेदारी के साथ अब सतिश सत्यनारायण ध्रुव के सामने संगठन विस्तार, सामाजिक संवाद और जनजातीय समाज से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने की चुनौती होगी।

Hot Topics

Related Articles