भाटापारा। नगर पालिका परिषद भाटापारा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग के सभापति सतीश तलरेजा जी द्वारा किया गया।
इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, मुंशी इस्माइल वार्ड, वीर नारायण वार्ड एवं रामसागर वार्ड का निरीक्षण कर वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को वार्डों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, नालियों की सफाई, कचरे का उचित निपटान तथा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
श्री सतीश तलरेजा ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं निरीक्षण किया जाएगा, ताकि नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।
उन्होंने वार्डवासियों से भी नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।












