भाटापारा के योगेश केबीसी की हॉट सीट पर, 17 को होगा प्रसारण

भाटापारा ,के युवा योगेश साहू सोनी टीवी में प्रसारित होने वाले कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति की हाट सीट पर पहुंच गए है और आगामी 17 अगस्त को इसका प्रसारण रात 9 बजे से होगा, जहां योगेश सुपर स्टार अमिताभ बच्चनद्वारा पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देते नजर आएंगे। विदित हो कि 23 वर्षीय योगेश, आईआईटी मुंबई क्लियर कर चुके हैं और इस समय अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली यूपीएससी सिविल सेवा मेंस की तैयारी में जुटे हुए है।

उन्होंने हाल ही में यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस बीच सोनी टीवी चैनल में प्रायोजित कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में नए प्रतिभागियों से पूछे जाने वाले सवालों का सही जवाब दिया और लगातार इसमें आगे बढ़ते हुए हाट सीट पर पहुंच गए, जिसकी शूटिंग हाल ही में सोनी टीवी के कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर संपन्न हुई।

इसका प्रसारण 17 अगस्त को रात्रि 9 बजे से सोनी टीवी चैनल में किया जाएगा। मूलतः ग्राम टेहका निवासी और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बेस के वाहन चालक गया राम साहू के पुत्र योगेश साहू शुरू से ही प्रतिभावान रहे है। मुंबई से लोटने पर उनका स्वागत किया गया। योगेश का स्टेशन पर स्वागत हुआ।

Hot Topics

Related Articles