मुंगेली: आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट पर बजरंग दल का विरोध, पुलिस को सौंपा ज्ञापन, FIR की मांग
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला मुंगेली के कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पर भगवान शिव एवं शिवलिंग के संबंध में की गई आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी के खिलाफ पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
- संदीप यादव मुंगेली
पूरा मामला क्या है:
दिनांक 07/08/26 को हंसराज गोयल` नामक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया गया जिसमें भगवान शिव ,राम, कृष्ण, हनुमान, इन्द्र, ब्रह्मा और विष्णु, गणेश भगवान के ऊपर आपत्ति जनक टिप्पणी लिखी हुई थी
इस पोस्ट पर `अरुण पन्नालाल` नामक व्यक्ति, जो अपनी पहचान _अध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम_ के रूप में देते हैं, ने भगवान शिव टिप्पणी की –
शिवलिंग, पर खतना जैसे अभद्रता पूर्वक शब्दों का चयन करते हुवे टिप्पणी करते हुवे आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया गया ।
बजरंग दल का आरोप:
बजरंग दल का कहना है कि उक्त पोस्ट और टिप्पणी भगवान शिव, शिवलिंग तथा हिंदू धर्म की आस्था का उपहास उड़ाने और करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इससे समाज में धार्मिक वैमनस्य और तनाव फैलने की आशंका है।
क्या मांग की:
बजरंग दल ने पुलिस से मांग की है कि जांच कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 299 – धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करना,
और धारा 196 – विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने,
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वाले प्रमुख:
ज्ञापन देने के दौरान बजरंग दल जिला संयोजक हीरा साहू, विश्वास महोबिया समरसता प्रमुख,नगर संयोजक कन्हैया यादव, पूर्व जिला संयोजक दीपक सोनकर, सुरक्षा प्रमुख आकाश सोनकर, संदीप , विश्वास महोबिया समरसता प्रमुख सहित सैकड़ों बजरंगी उपस्थित थे।








