रांची : विधानसभा के गेट पर डटे हुए हैं छात्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची: रांची में विधानसभा के गेट पर पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्र, भारी पुलिसबल तैनात है. छात्रों का प्रदर्शन जारी, वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.


रांची प्रोटेस्ट पर बोले राहुल गांधी…

झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है।छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है।झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।


रांची में आज छात्रों का विधानसभा मार्च था. मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में कटीले तार और बैरिकेड लगाए थे. प्रदर्शन के दौरान छात्र इन कटीले तारों को उठाकर ले गए.

ये सरकार कायर है- देवेंद्र महतो ने सरकार पर साधा निशाना

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अब सरकार से कोई बातचीत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि ये सरकार कायर है.

JPSC के पूर्व अध्यक्ष खियांगते को CID ने गिरफ्तार किया

रांची में छात्रों के प्रदर्शन के बीच झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को CID ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराने के लिए ब्लैकलिस्ट में डाली गई कंपनी TDPL को पैनल में शामिल करने सहित कई आरोप हैं.

सरकार की इस तानाशाही का करारा जवाब देंगे- बाबूलाल मरांडी

सीएम आवास के बाहर धरना दे रहे बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी को पुलिस ने डिटेन कर लिया था. डिटेन होने के बाद उन्होंने कहा, ‘झारखंड के छात्र पिछले 15 दिनों से सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. इसी मुद्दे पर आज हम सभी मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर छात्रों की मांगों पर कार्रवाई की मांग करने जा रहे थे. लेकिन हमें आवास के बाहर ही रोक दिया गया और फिर खेलगांव स्थित कैंप जेल में डिटेन कर दिया गया. सरकार की इस तानाशाही का करारा जवाब देंगे. झारखंड के छात्रों को न्याय दिलाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा.’

Hot Topics

Related Articles