दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ा, 8,000 करोड़ की अवैध रकम का खुलासा — 2,311 करोड़ फ्रीज, 13 गिरफ्तारियां
रायपुर(दीपक अवस्थी)।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के देशव्यापी मनी लॉन्ड्रिंग अभियान में रायपुर ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद जैसे महानगरों को पीछे छोड़ दिया है। बीते तीन वर्षों में रायपुर जोनल कार्यालय ने 8,000 करोड़ रुपये की अवैध रकम का खुलासा किया है।
ईडी की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, रायपुर अब देशभर में मनी लॉन्ड्रिंग जांच का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। इस अवधि में 2,311 करोड़ रुपये बैंक और डीमैट खातों में फ्रीज, 17 करोड़ रुपये के कीमती आभूषण और संपत्तियां जब्त की गईं तथा 13 प्रमुख गिरफ्तारियां हुई हैं।
प्रमुख आंकड़े कार्रवाई विवरण
अवैध रकम का खुलासा। ₹8,000 करोड़
खातों में फ्रीज राशि ₹2,311 करोड़
जब्त संपत्ति व आभूषण। ₹17 करोड़
छापामारी 160 से अधिक स्थानों पर
गिरफ्तारियां। 13
अंतरराष्ट्रीय जांच 19 देशों तक फैला नेटवर्क
देशभर में ईडी की रैंकिंग
- शहर जांच राशि (करोड़ रुपये)
- रायपुर। 8,000
- मुंबई 6,000
- दिल्ली। 5,300
- हैदराबाद 2,600
ईडी प्रमुख राहुल नवीन ने श्रीनगर में आयोजित समीक्षा बैठक में बताया कि 2020 से अब तक देशभर में 28,000 करोड़ रुपये की अवैध आय और 8,500 करोड़ रुपये की संपत्तियों की पहचान की जा चुकी है। इस दौरान 106 से अधिक गिरफ्तारियां की गईं और कई विदेशी नेटवर्कों पर नकेल कसी गई।
रायपुर जोनल टीम की कार्रवाई में अब तक मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और उसके सहयोगियों के खिलाफ यूएई से प्रत्यर्पण प्रक्रिया जारी है।





