महंगी बिजली एवं स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का जनआंदोलन जारी

जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष श्री घनश्याम वर्मा जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस भवन मुंगेली एवं सामुदायिक भवन जरहागांव तथा विश्राम गृह पथरिया में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में महंगी बिजली एवं स्मार्ट मीटर के खिलाफ चल रहे जनआंदोलन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली अध्यक्ष ने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की और कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षदगण, मंडल एवं किसान कांग्रेस, NSUI के पदाधिकारी-कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक में गांव, वार्ड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक पहुंचकर महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर से आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के खिलाफ जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।

Hot Topics

Related Articles