नगर पालिका अध्यक्ष ने वाल्मीकि जयंती समारोह में शामिल होकर महर्षि वाल्मीकि को किया नमन
भाटापारा। नगर के शक्ति वार्ड स्थित वाल्मीकि नगर के महर्षि वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा शामिल हुए और आदिकवि महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धापूर्वक नमन कर उनके आदर्शों को याद किया।
इस अवसर पर अश्वनी शर्मा ने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की अमर कृति रामायण भारतीय संस्कृति, आदर्शों और जीवन मूल्यों का अनुपम ग्रंथ है। रामायण में वर्णित प्रसंग मानव जीवन को सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। महर्षि वाल्मीकि का जीवन ज्ञान, आत्मबोध और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाएं समाज में सद्भाव, समरसता, समानता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देती हैं। सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए।
समाज के लोगों की रही उपस्थिति
समारोह में वाल्मीकि समाज के जिला अध्यक्ष एवं नगर पालिका भाटापारा के शक्ति वार्ड के पार्षद प्रत्येक्ष राठौर, नितिन डागौर, संदीप डागौर, अनूप डागौर, कमलेश डागौर, महेषु राठौर, गणेषु डागौर, सूरज, सुभाष और मन्नी सहित समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।







