लोरमी में नाबालिग ने टंगिया से वार कर की सौतेली मां की हत्या, पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया ग्राम खुड़िया के नाकापारा की घटना

संदीप यादव लोरमी,मुंगेली। लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम खुड़िया के नाकापारा में सौतेली मां की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि चरित्र को लेकर संदेह के चलते 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र ने अपनी सौतेली मां पर धारदार टंगिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की रविवार को टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग अपनी सौतेली मां के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर विवाद के बाद उसने कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया है। मामले में लोरमी थाना प्रभारी पवन देवांगन ने बताया कि विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Hot Topics

Related Articles