आरंग।आरंग थाना क्षेत्र में कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा द्वारा सतनामी समाज के बलराम कुर्रे के साथ मारपीट और अभद्रता करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. जहां मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की मांग के बाद गोल्डी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है.
कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा पर आरोप है कि ग्राम गुदगुदा निवासी बलराम कुर्रे (सतनामी समाज के सदस्य) के साथ सरेआम गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की. जिसके बाद घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें गोल्डी शर्मा द्वारा बलराम कुर्रे के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करते देखा गया. सबसे गंभीर आरोप यह है कि यह पूरी मारपीट पुलिस थाने के ठीक सामने अंजाम दी गई।





