सुशासन तिहार 2026 : ग्राम तुमड़ीबोड़ में जन समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 20 मई 2026। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तुमड़ीबोड़ में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम तुमड़ीबोड़ क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत नाथूनवागांव, बोदेला, कोहका, ढाबा, ओड़ारबांध, जारवाही, बीजाभांठा, दीवानभेड़ी, पेण्डरवानी, मचानपार, धौराभांठा, बनभेड़ी, किरगी (ब), आरगांव, बांकल, खपरीकला, हरदी, कन्हारडबरी एवं तुमड़ीबोड़ सहित 19 ग्राम पंचायतों के लिए संयुक्त रूप से शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमजनों की समस्याओं के निराकरण के साथ विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में कुल 1292 आवेदन प्राप्त हुए। विभागीय अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, वन, श्रम तथा पशुपालन सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई कर पोषण किट प्रदान की गई। अतिथियों ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। शिविर में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम तुमड़ीबोड़, बीजाभांठा, धौराभांठा एवं कोहका के 25 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 04 स्वच्छताग्राही दीदियों को भी सम्मानित किया गया। सामाजिक सहायता पेंशन योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी सौंपते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार 18 हितग्राहियों को राशन कार्ड तथा 3 हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरित किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बैंक लिंकेज योजना के तहत सत्य कबीर स्वयं सहायता समूह कोहका, मां कर्मा समूह नाथूनवागांव एवं चंचल स्वयं सहायता समूह कोपेडीह को 4-4 लाख रूपए, मां गायत्री स्वयं सहायता समूह मचानपार को 1 लाख 50 हजार रूपए तथा किरण स्वयं सहायता समूह बांकल को 2 लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया। साथ ही 5 लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कृषि विभाग द्वारा 5 कृषकों को मूंग बीज वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 गर्भवती माताओं की गोदभराई संस्कार संपन्न कराया गया तथा 3 बच्चों को सुपोषण किट प्रदान की गई। वहीं 3 दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल वितरित किए गए। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के 2 हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आमजनों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए विभिन्न योजनाओं से जुड़कर शासन की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के उपाध्यक्ष श्री भरत वर्मा, जिला पंचायत राजनांदगांव की उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जनपद पंचायत डोंगरगांव की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पडौती, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति चुन्नी यदु, सभापति सदस्य जनपद पंचायत श्रीमती जया साहू एवं श्रीमती ममता पटेल, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सरिता साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश गांधी, ग्राम पंचायत तुमड़ीबोड़ की सरपंच श्रीमती भुनेश्वरी साहू, श्री जागेश्वर यादव, श्री तिमेश साहू, श्री यश पारख, श्री वेदराम ताम्रकार, श्री कमल साहू, श्री रामकुमार गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम श्रीकांत कोराम, सीईओ जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, तहसीलदार श्री कमलकिशोर साहू सहित 19 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Hot Topics

Related Articles