मास्टरजी शराब पीकर स्कूल में लुढ़क गए ,बच्चों के छेरछेरा के धान बेचकर शराब पिए

दुर्गकोंदल।स्कूल में शराब पीकर आने और शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाले शिक्षक का एक और विडीयो सामने आया है। शिक्षक का नाम रामकुमार कोमरा बताया जा रहा है। नशे में धुत शिक्षक रामकुमार जमीन में बेसुध होकर गिरा हुआ है, जबकि बच्चे उन्हें घेरे हुए हैं। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो को लेकर काफी तीखी नाराजगी देखी जा रही है।

शिक्षक राजकुमार दुर्गुकोंदल ब्लॉक के ग्राम पलाचुर प्राथमिक शाला में पदस्थ हैं। वो वीडियो वहीं का बताया जा रहा है। सबसे शर्मनाक बात ये है कि शिक्षक ने ये शराब भी अपने पैसे से नहीं पी है, बल्कि छेरछेरा पर्व के दौरान बच्चों द्वारा इकठ्ठा किये गए धान को बेचकर शराब पी है।वो हर दिन इसी तरह से शराब पीकर आता है और स्कूल में पढ़ाना छोड़ इधर उधर घूमता है।

Hot Topics

Related Articles