मुंगेली: गरबा/नवरात्रि में संस्कृति की मर्यादा बनाए रखने बजरंग दल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मुंगेली। शारदीय नवरात्रि पर जिले भर में होने वाले गरबा कार्यक्रमों में संस्कृति की मर्यादा बनाए रखने को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी मातृ-शक्ति जिला मुंगेली ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

बजरंग दल ने कहा कि यह आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, परंतु विगत वर्षों में कुछ आयोजनों में अश्लील गाने, अमर्यादित वेशभूषा, नशाखोरी एवं असामाजिक गतिविधियों से मर्यादा भंग होती है और महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता बढ़ती है।

बजरंग दल की 6 सूत्रीय मांग:

– गरबा में किसी भी प्रकार के फूहड़ एवं अश्लील गाने न बजाए जाएं।
– शालीन एवं मर्यादित ड्रेस कोड अनिवार्य किया जाए, शॉर्ट्स व छोटे कपड़ों में प्रवेश न दिया जाए।
–  कार्यक्रम स्थल पर अशोभनीय हरकत / फूहड़ता पर पूर्ण प्रतिबंध लगे।
– नशाखोरी, मारपीट, छेड़छाड़ पर सख्त कार्रवाई हो।
– महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं महिला सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था हो।
–  सभी प्रतिभागियों का पहचान-पत्र (ID Card) जांचना अनिवार्य किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष पुहुप साहू, जिला संयोजक हीरा साहू, जिला सह मंत्री मनोज मिश्रा, नगर साप्ताहिक मिलन उदय सोनी, सक्रिय कार्यकर्ता विशेष पाठक, खंड संयोजक राम लोचन साहू, धनु साहू सहित हजारों बजरंगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नारा:_संस्कृति बचेगी तभी समाज बचेगा।_
ये वाला सीधे कॉपी-पेस्ट है भाई, हाईलाइट सिर्फ पॉइंट पर रखा है जैसा बोले थे।

Hot Topics

Related Articles