मुंगेली में गूंजेगी सनातन संस्कृति: VHP के 62वें स्थापना दिवस पर चित्रकला-नृत्य प्रतियोगिता

संदीप यादव मुंगेली। विश्व हिंदू परिषद के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुंगेली में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। नगर के हृदय स्थल सामुदायिक भवन में चित्रकला एवं नृत्यकला प्रतियोगिता सह प्रतिभा सम्मान समारोह सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पुहुपराम साहू जी से प्राप्त जानकारी अनुसार, सनातन संस्कृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से विहिप समय-समय पर समाज हित के अनेकों कार्य करती है, इसी कड़ी में यह आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती प्रेमलता बिसेन जी (प्रांत उपाध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद छ.ग.),  विकास शर्मा जी (विभाग मंत्री बिलासपुर),  दिनेश सोनी जी (पूर्व जिलाध्यक्ष विहिप मुंगेली), यशवंत सिंह परिहार जी (सह विभाग मंत्री बिलासपुर) एवं श्रीमती भारती सिंह जी (प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी) का आतिथ्य प्राप्त होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मदकुद्वीप से पधारे श्री रामस्वरूप जी महात्यागी करेंगे। चित्रकला प्रतियोगिता में 25 एवं नृत्यकला में 15 समूहों का पंजीयन हो चुका है। समस्त कला प्रेमी सादर आमंत्रित है ।

Hot Topics

Related Articles