मुंगेली, प्रशासन ने मुंगेली नगर में रिक्त पड़ी शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुंगेली द्वारा जारी सूचना के अनुसार बरेला क्षेत्र की दो दुकानें, वार्ड क्रमांक 07 से 10 और वार्ड क्रमांक 11 से 15 की दुकान का संचालन और स्वामित्व वर्तमान में रिक्त है।
इन रिक्त दुकानों के संचालन के लिए स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां और अन्य सहकारी समितियां आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक संस्थाओं को निर्धारित शर्तों के साथ आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक संस्थाएं कार्यालयीन समय में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली के कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी और शर्तों के लिए कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
प्रशासन का उद्देश्य है कि रिक्त दुकानों का जल्द संचालन शुरू हो ताकि स्थानीय नागरिकों को राशन सामग्री के लिए परेशान न होना पड़े और सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुचारू रूप से चलती रहे।






