संदीप यादव मुंगेली, सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में स्वास्थ्य और पशुधन संरक्षण को लेकर लगातार शिविर और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पशुधन विभाग की मोबाइल वेटरनरी यूनिट गांव-गांव जाकर पशुपालकों को घर पर ही इलाज की सुविधा दे रही है।
लिम्हा और बरियारपुर में लगा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर
विकासखंड मुंगेली के ग्राम लिम्हा में लगे शिविर में:
– 16 पशुओं का उपचार
– 22 पशुपालकों को दवा वितरण
– 18 पशुओं को कृमिनाशक दवा
– 11 पशुओं में बाह्य परजीवी नाशक छिड़काव
– कुल 14 पशुपालक लाभान्वित
विकासखंड लोरमी के ग्राम बरियारपुर में:
– 07 पशुओं का उपचार
– 28 को दवा वितरण
– 25 को कृमिनाशक दवा पान
– 38 पशुओं में बाह्य परजीवी नाशक छिड़काव
– कुल 22 पशुपालक लाभान्वित
शिविर में पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, रोग नियंत्रण और बेहतर पशुपालन के गुर भी बताए गए।
रेबीज से बचाव को लेकर विद्यार्थियों में जागरूकता
25 सितंबर को माध्यमिक शाला खेढ़ा में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें बच्चों को रेबीज के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। इस दौरान 3 उत्कृष्ट छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

वहीं शासकीय प्राथमिक शाला लिम्हा में भी बच्चों को बताया गया कि कुत्ते या किसी संक्रमित जानवर के काटने पर तुरंत घाव को साफ करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।








