मुंगेली: राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार, गोदाम में छुपाया था चोरी का चावल-शक्कर शासकीय राशन दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार, 10वां आरोपी जेल दाखिल

संदीप यादव मुंगेली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन में पथरिया पुलिस को संपत्ति संबंधी अपराध में बड़ी सफलता मिली है। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह के फरार 10वें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 208/2026, धारा 305(ई), 331(4), 317(2), 3(5) BNS के तहत ग्राम बेलखुरी, कलारजेवरा और सिटी कोतवाली के ग्राम पालचुवा स्थित शासकीय राशन दुकानों में चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

9 आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों में खिलेश कौशिक, राजू श्रीवास, महेंद्र निषाद (तीनों निवासी बावली), बंटी उर्फ रवि पाहुजा (जुनापारा बिलासपुर), शत्रुहन बघेल, विजय कुमार उर्फ पिंटू, सार्जन जोशी (चिरौटी), नैतिक नागदेव (विनोबा नगर बिलासपुर) और नरेंद्र सिंह (मोपका) शामिल हैं। इनके पास से चोरी का चावल, शक्कर, नगदी और घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई थी।

गोदाम में रखवाया था चोरी का माल

फरार आरोपियों की पतासाजी के दौरान पथरिया पुलिस ने 10वें आरोपी आयुष साहू पिता सूर्यप्रकाश साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी अशोक विहार फेस-2 बिलासपुर को 18 सितंबर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गोडपारा खोवा मंडी बिलासपुर में उसकी अनाज दुकान है, जहां बंटी उर्फ रवि पाहुजा ने चोरी के चावल-शक्कर की बोरियां उसके गोदाम में रखवाई थीं। पुलिस ने पहले ही उसके गोदाम से माल जब्त कर लिया था।

साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आरोपी आयुष साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यह पूरी कार्रवाई SSP भोजराम पटेल के निर्देशन, ASP नवनीत कौर छाबड़ा, ASP डॉ. प्रशांत शुक्ला, DSP हरविंदर सिंह, SDOP आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पवन देवांगन और पथरिया पुलिस टीम ने की।

Hot Topics

Related Articles