दिव्यांगजन सहायक उपकरण मूल्यांकन कैंप 21 को लगेगा

भाटापारा| जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह शिविर एडिप योजनांतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को टीम के द्वारा 21 सितम्बर 2026 नगर भवन भाटापारा में आयोजित की जाएगी। शिविर मे दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण एडकृत्रिम अंग, कैलिपर्स, ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, मोट्राईज्ड ट्रायसायकल का चिन्हांकन एवं मूल्याकंन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 4बजे तक नगर भवन भाटापारा में रखा गया है।

इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण एडिप योजनांतर्गत कृत्रिम अंग, कैलिपर्स, ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, मोट्राईज्ड ट्रायसायकल आदि का वितरण करना है। जनपद पचांयत भाटापारा अंतर्गत समस्त ग्राम एवं ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं सचिव के सहयोग से कोटवार के द्वारा गांव में मुनादी कराकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। दिव्यांगजन इस अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निःशुल्क वितरण शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

 

Hot Topics

Related Articles