- दशकों पुराना सपना हुआ साकार, विकास को मिलेगी नई गति
मुंगेली। रिपोर्टर संदीप यादवछत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने वाली कटघोरा-डोंगरगढ़ रेलवे लाइन को केंद्र सरकार से ऐतिहासिक स्वीकृति मिल गई है। यह प्रदेश के लिए एक स्वर्णिम उपलब्धि मानी जा रही है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को साकार करने में मुख्यमंत्री *विष्णुदेव साय* के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद *तोखन साहू* के लगातार प्रयासों की अहम भूमिका रही है।
कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन वर्षों से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। यह परियोजना न केवल वर्षों पुरानी जन-आकांक्षाओं को साकार करेगी, बल्कि रोजगार, व्यापार, उद्योग और क्षेत्रीय विकास के नए द्वार भी खोलेगी।
नई रेल लाइन से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। माल ढुलाई आसान होगी और यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस रेल मार्ग के शुरू होने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
इस भगीरथ प्रयास और स्वर्णिम उपलब्धि के लिए क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
*मुंगेली वासियों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि इस रेल लाइन से जिले को व्यापार और रोजगार दोनों में बड़ा लाभ मिलेगा।*






