मूसलाधार बारिश में जिला पंचायत सदस्य का विरोध प्रदर्शन , बैठक का बहिष्कार कर घंटों खुले में बैठीं आशिका कुजूर

जशपुर । जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में बोलने का मौका नहीं दिए जाने से नाराज जिला पंचायत सदस्य आशिका कुजूर ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय के बाहर भारी बारिश के बीच खुले में बैठकर विरोध जताया।

बताया जा रहा है कि सामान्य सभा की बैठक के दौरान अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिलने से आशिका कुजूर नाराज हो गईं। उन्होंने बैठक में शामिल होने से इनकार करते हुए जिला पंचायत कार्यालय के सामने बैठकर विरोध शुरू कर दिया।विरोध के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन आशिका कुजूर वहां से नहीं उठीं। वह घंटों बारिश में भीगते हुए खुले में बैठी रहीं। जिला पंचायत कार्यालय के बाहर उनके इस विरोध ने लोगों का ध्यान खींचा।

आशिका कुजूर का आरोप है कि सामान्य सभा की बैठक में उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया, जिसके विरोध में उन्होंने बैठक का बहिष्कार किया है।

फिलहाल जिला पंचायत सदस्य के इस विरोध को लेकर जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में भी मामला गरमाने की बात सामने आ रही है।

Hot Topics

Related Articles