भाटापारा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशव्यापी “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के निमित्त आज भाटापारा विधानसभा के निपनिया मंडल अंतर्गत ग्राम मोपका में “संकल्प अभियान कार्यशाला” का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।
पूर्व विधायक भाजपा नेता शिवरतन रतन शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन सेवा, समर्पण, त्याग और राष्ट्र निर्माण की एक प्रेरणादायी गाथा है। उन्होंने जनसेवा को अपना सर्वोच्च संकल्प बनाकर भारत को वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उनके इसी प्रेरणादायी जीवन, राष्ट्रसेवा के संकल्प एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में सेवा के भाव को और अधिक सशक्त बनाना है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें श्री महाबल बघेल जी, श्री मथुरा यदु जी, श्री संकेत अग्रवाल जी, श्री चेतन वर्मा जी और श्री लक्ष्मीनारायण शर्मा जी शामिल हैं। कार्यशाला में निपनिया मंडल और भाटापारा क्षेत्र के भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ जन एवं निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने इस सेवा अभियान को धरातल पर सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।








