मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत लखनपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

जियाउल खान, लखनपुर/सरगुजा। मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत गुरुवार को लखनपुर नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल लखनपुर एवं नगर पंचायत के तत्वावधान में आयोजित यात्रा में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, आमजन एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा साक्षरता मिनी स्टेडियम से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सामुदायिक भवन पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, राजेंद्र जायसवाल, ब्रजकिशोर पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, महेश्वर राजवाड़े, सुरेंद्र साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, कन्या विद्यालय सहित अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

आयोजकों की ओर से रैली में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश दिया गया।

Hot Topics

Related Articles