योगेश सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में किसान सेवा समिति की बैठक हुई संपन्न

युवराज सिन्हा फिंगेश्वर – फिंगेश्वर में किसान सेवा समिति के द्वारा आहूत बैठक में नगर के समस्त किसान लोग उपस्थित थे l किसान लोगो की उपस्थिति में खरीफ फ़सल की सुरक्षा को लेकर यह बैठक आयोजित किया गया थाl जिसमें किसान समिति के द्वारा फसल की सुरक्षा के लिए रखवार लगाया गया है, वही बाहर के लोगों के द्वारा गाड़ी में भरकर गाय बैल को रात में नगर के बाहर छोड़कर चले जाते हैं ऐसा करते अगर कहीं देखा जाएगा तो उसके खिलाफ किसान समिति के द्वारा पुलिस विभाग को सूचना देकर उसके ऊपर कार्यवाही कराया जाएगाl वहीं कांजी हाउस का संचालन नगर पंचायत फिंगेश्वर के द्वारा किया जायेगा l वही समिति के द्वारा उपस्थित किसानो को बताया गया कि कोई भी चरवाहा के द्वारा फसलों की चरवाई करते पाए जाने पर उसे दंडित किया जाएगाl किसान समिति के द्वारा आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से किसान समिति के अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास, पार्षद रामाधीन साहू, डोमार ध्रुव, एल्डरमैन गैन्दराम मांडले, संतु निषाद, अमरु निषाद, नरेश लहरे, सालिक ध्रुव, मनोज सोनवानी, डीहू बंजारे, सीताराम ध्रुव, अशोक निषाद, गैन्द ध्रुव, पन्ना बंजारे, मोहन मांडले, धनसाय,गोलू, दिलीप एवं नगर के समस्त किसान उपस्थित थे l

Hot Topics

Related Articles