राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब बिक्री एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी और देशी शराब सहित बिक्री की रकम बरामद की है।पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नाथूनवागांव में तालाब पार के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर केजुराम उईके (29 वर्ष), निवासी ग्राम नाथूनवागांव को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 05 पौवा गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब और 07 पौवा देशी प्लेन शराब, कुल 12 पौवा बरामद की गई। शराब की कुल मात्रा 2.160 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,160 रुपये है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 660 रुपये नगद भी पुलिस ने जब्त किए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी के विरुद्ध पृथक से धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आरोपी को एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक चंद्रशेखर यादव, आरक्षक थलेश देशमुख सहित पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।








