डोंगरगढ़: आबकारी विभाग ने अवैध शराब पकड़ी

डोंगरगढ़। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को उपनिरीक्षक अनिल सिंह के नेतृत्व में आबकारी टीम ने नियमित गश्त के दौरान पलांदूर मोहारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी देवानंद वर्मा के कब्जे से 3.6 बल्क लीटर मध्य प्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा गोवा जब्त की।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 36 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया, बाद में जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया।

Hot Topics

Related Articles