राजनांदगांव: एसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस कार्यालय में फहराया तिरंगा, जिलेभर में शान से मना स्वतंत्रता दिवस

राजनांदगांव। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस कार्यालय में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) ने पुलिस कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.), डीएसपी श्री के.पी. मरकाम सहित साइबर थाना, डीएसबी, डीसीबी, डीसीआरबी/नक्सल सेल, दूरसंचार शाखा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों को स्मरण किया तथा राष्ट्रहित, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव जिले के सभी थाना, चौकी एवं रक्षित केंद्र परिसरों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।

Hot Topics

Related Articles