राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में चक्रवाती तूफान “अर्नब” के बढ़ते प्रभाव और आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी और तूफानी परिस्थितियों के मद्देनजर जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया बड़ा फैसला
प्रशासन का मानना है कि चक्रवात और अत्यधिक वर्षा के कारण विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जलभराव और तेज हवाओं के बीच बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा को सबसे बड़ा जोखिम हो सकता है। इसी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर महोदय के अनुमोदन के बाद दिनांक 28 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार को राजनांदगांव जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों में एक दिन की छुट्टी रखने का निर्णय लिया गया है।







