राजनांदगांव।नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) ने पदभार ग्रहण के उपरांत आज थाना कोतवाली राजनांदगांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख संधारण एवं शस्त्रागार का अवलोकन किया।
एसपी सुश्री शर्मा ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि थाना परिसर को सदैव स्वच्छ, व्यवस्थित एवं घर जैसा सुंदर बनाए रखें, ताकि आगंतुकों को अनुशासित वातावरण का अनुभव हो। उन्होंने आगे कहा कि थाने में रखे बेकार और अनुपयोगी सामानों को हटाया जाए तथा पुराने वाहनों का शीघ्र निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.), सीएसपी श्री पुष्पेन्द्र नायक, रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर, थाना प्रभारी श्री नंदकिशोर गौतम सहित थाना कोतवाली का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।





