राजनांदगांव: महावीर चौक लाइब्रेरी के सामने चाकूबाजी, स्कूली छात्र पर धारदार हथियार से हमला

राजनांदगांव ।दिनांक 6/2/26 को शहर के महावीर चौक स्थित लाइब्रेरी के सामने दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस घटना में एक स्कूली छात्र पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बताया जा रहा है कि घटना से पहले कुछ युवको द्वारा लाइब्रेरी के पास छात्र पर पीछे से धारदार हथियार से वार किया गया।

हमले में छात्र की पीठ पर गहरा घाव आया और वह लहूलुहान हो गया।दिनदहाड़े व्यस्त इलाके में हुई इस घटना से स्थानीय नागरिकों में चर्चा का विषय है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध युवकों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है।

Hot Topics

Related Articles