राजनांदगाव. शहर की जीवनदायनी मोहारा शिवनाथ नदी के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम पहुंची और ग्रामीणों के साथ काफी मशक्कत के बाद बच्चों को पानी से बाहर निकला गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
नगर निगम सीमा क्षेत्र के ग्रामीण वार्ड नंबर 51 हल्दी में एक हृदयविदारक घटना हो गई। गांव से गुजरी शिवनाथ नदी के पानी में डूबने से वहीं रहने वाले प्रिंस पिता इंदु सोनकर 9 साल व प्रियांशु पिता निलेश निषाद 7 साल की मौत हो गई।





