राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मयंक सिन्हा का चयन

दूसरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, रायपुर संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व

बलौदाबाजार। स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल विधा में मयंक सिन्हा का चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। मयंक सिन्हा पिता संतोष सिन्हा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 29 अक्टूबर तक राजनांदगांव में किया जा रहा है।

दूसरी बार राज्य स्तर पर हुआ चयन

एकलव्य स्पोर्ट्स क्लब कुथरौद के वॉलीबॉल कोच वीरेंद्र पटेल ने बताया कि मयंक सिन्हा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दूसरी बार चयन हुआ है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, खेल के प्रति लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनके चयन से क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

जिले में वॉलीबॉल के प्रति बढ़ रहा रुझान

बलौदाबाजार जिला ओलंपिक संघ के सचिव आदित्य सिंह ठाकुर ने मयंक सिन्हा को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिले में अन्य खेलों के साथ-साथ वॉलीबॉल के लिए भी सकारात्मक वातावरण तैयार हो रहा है। स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आ रही है और वे राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दी बधाई

मयंक सिन्हा के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन पर जिला पंचायत सभापति डॉ. मोहनलाल वर्मा, पूर्व जनपद सदस्य अनुपम अग्रवाल, जनपद सदस्य उमा अनंत, कुथरौद सरपंच तारण दास अनंत, चंद्रशेखर पटेल, भीमलाल यादव, गुहाराम गायकवाड़, मनोज भारद्वाज, आजूराम सिन्हा और खेलन पटेल सहित समस्त ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि मयंक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को सफलता दिलाएंगे और जिले का गौरव बढ़ाएंगे।

Hot Topics

Related Articles