मुंगेली (छ.ग.)। मुंगेली नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव ने कलेक्टर मुंगेली को पत्र लिखकर रेलवे आरक्षण केंद्र को पुनः चालू कराने की मांग की है।
उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि मुंगेली जिले में रेलवे आरक्षण केंद्र वर्ष 2014 से संचालित है, जो नगर पालिका परिषद मुंगेली के केबल भवन स्थित रेलवे टिकट काउंटर के अचानक बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुंगेली जिला मुख्यालय में केवल एक ही रेलवे टिकट काउंटर था, जिसके बंद हो जाने से आमजन एवं यात्रियों को रेलवे टिकट के लिए भटकना पड़ रहा है।
वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव ने कहा कि रेलवे आरक्षण केंद्र बंद होने के बाद आमजन को टिकट के लिए दूर-दूर जाना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की हानि हो रही है। उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया है कि रेलवे अधिकारियों से समन्वय कर मुंगेली में रेलवे आरक्षण केंद्र जल्द से जल्द पुनः प्रारंभ कराया जाए, ताकि आम जनता को टिकट की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सके और आम जनों को इसका लाभ मिल सके।
आम जनता की मांग – मुंगेली में जल्द शुरू हो रेलवे आरक्षण केंद्र – अरविंद वैष्णव







